भूमि अधिग्रहण को लेेकर सुखजोड़ा में हुई ग्रामसभा

पुल के पहुंच पथ के लिए रैयत मानेप्रतिनिधि, रानीश्वरसुखजोड़ा पंचायत भवन में बुधवार को भूमि अधिग्रहण को लेकर अपर समाहर्ता उदय प्रताप की उपस्थिति में ग्रामसभा का आयोजन किया गया़ जिसमें उपस्थित ग्रामीणों व रैयतों को अपर समाहर्ता ने रानीश्वर व सुखजोड़ा के बीच झुमरी जोरिया में बनाये गये पुल के लिए पहुंच पथ बनाने […]

पुल के पहुंच पथ के लिए रैयत मानेप्रतिनिधि, रानीश्वरसुखजोड़ा पंचायत भवन में बुधवार को भूमि अधिग्रहण को लेकर अपर समाहर्ता उदय प्रताप की उपस्थिति में ग्रामसभा का आयोजन किया गया़ जिसमें उपस्थित ग्रामीणों व रैयतों को अपर समाहर्ता ने रानीश्वर व सुखजोड़ा के बीच झुमरी जोरिया में बनाये गये पुल के लिए पहुंच पथ बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की जानकारी दी़ साथ ही पुल के पहुंच पथ के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए रैयतों से जमीन लेने की सहमति ली, इस पर रैयत अपनी जमीन देने के लिए तैयार हो गये. अपर समाहर्ता ने पहुंच पथ का काम शुरू होने के पहले रैयत को राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया है़ सुखजोड़ा पंचायत के आमजोड़ा छिट मौजा में 37 एकड़ व सुखजोड़ा मौजा में 46 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है़ पुल के पश्चिम दिशा में रानीग्राम मौजा के लिए 27 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है़ ग्रामसभा में अंचलाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, मुखिया अनिल मरांडी, अंचल निरीक्षक भानु प्रताप सिन्हा आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >