मसलिया : थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने गले में फांसी लगाकर जीवन की इहलीला समाप्त कर ली. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतासाल गांव के 25 वर्षीय पलटन हेंब्रम ने कई साल पहले सुनीता मुमरू से प्रेम विवाह किया था.
सोमवार को पलटन हेंब्रम ने अपनी पत्नी सुनीता मुमरू को नये मकान में खाना बनाने के लिए कहा. इसपर सुनीता झल्ला उठी और बोला कि हर दिन की तरह वह पुराने मकान में खाना बनायेगी.
इसी बात को लेकर आपस में नोंकझोंक हो गई और इसके बाद सुनीता मुमरू नये घर में खाना बनाने चली गयी. इधर गुस्साये पति ने मौका पाकर पुराने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. खाना बनाने के बाद जब सुनीता पुराने घर में आयी तो देखा कि उसकी पति की लाश रस्सी में टंगी झूल रही है. काफी हो हल्ला करने के बाद अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गयी.
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मसलिया के पुलिस को दी गयी, घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता मुमरू के बयान पर मसलिया थाना में यूडी केश दर्ज क र शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.
