शिकारीपाड़ा. अंचल परिसर स्थित सभागार कक्ष में पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की एक बैठक बीडीओ अमित बेसरा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. जिसमें बीडीओ श्री बेसरा ने कार्य की प्रगति में अभिरुचि नहीं लेने के कारण पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को फटकार लगाया़ साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले परशुराम शर्मा व सुरेन्द्र हेम्ब्रम तथा प्रखंड दिवस को कार्यालय को बिना बताये अनुपस्थित रहने के कारण पंचायत सचिव अशोक कुमार मिर्धा व अनिरुद्घ राणा का 1 दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान बीडीओ ने बीपीओ, सहायक व कनीय अभियंता को प्रत्येक माह की 30 तारीख को अग्रिम भ्रमण कार्यक्रम की सूची कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया़ साथ ही मंगलवार और शुक्रवार को छोड़ कर बिना वजह प्रखंड मुख्यालय में दिखाई नहीं देने का निर्देश दिया़ मौके पर बीपीओ अजय कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता, मनरेगा सहायक व कनीय अभियंता, सभी रोजगार सेवक व पंचायत सचिव उपस्थित थे़
दो रोसे व दो पंचायत सचिव का कटा वेतन
शिकारीपाड़ा. अंचल परिसर स्थित सभागार कक्ष में पंचायत सचिव व रोजगार सेवक की एक बैठक बीडीओ अमित बेसरा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई. जिसमें बीडीओ श्री बेसरा ने कार्य की प्रगति में अभिरुचि नहीं लेने के कारण पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को फटकार लगाया़ साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने वाले परशुराम शर्मा […]
