ओके... क्राईम// पेज-3// दुुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपित गिरफ्तार, जेल

प्रतिनिधि, सरैयाहाटयुवती से दुष्कर्म करने के मामले में हजरन गांव का अरविंद कुमार राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 21 से 24 मई तक के लिए बरमनियां गांव स्थित पंचायत भवन में साक्षर भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. प्रशिक्षण में हिस्सा लेने […]

प्रतिनिधि, सरैयाहाटयुवती से दुष्कर्म करने के मामले में हजरन गांव का अरविंद कुमार राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 21 से 24 मई तक के लिए बरमनियां गांव स्थित पंचायत भवन में साक्षर भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था. प्रशिक्षण में हिस्सा लेने हजरन गांव की एक महिला प्रतिदिन पंचायत भवन जाती थी. रोज की तरह वह महिला 24 मई को प्रशिक्षण लेने के लिए पंचायत भवन जा रही थी कि रास्ते में डोमसी जोरिया के निकट पहले से घात लगाये बैठे आरोपी युवक ने उसे जबरन दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. महिला ने हल्ला करना शुरू कर दिया और किसी तरह वह आरोपी के चंगुल बच निकली. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >