क्राईम// रंगदारी मांगने वाले चार पर प्राथमिकी दर्ज

प्रतिनिधि, काठीकुंडसोमवार को रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए चार के विरुद्ध दिये गये आवेदन के तहत काठीकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. विदित हो कि घासीपुर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बसंती टुडू ने गांव के ही लुखीराम मुर्मू, मानोसरी मरांडी, सुरूजमूनी मरांडी व रूबेन हेंब्रम पर 10 हजार रुपये की रंगदारी […]

प्रतिनिधि, काठीकुंडसोमवार को रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए चार के विरुद्ध दिये गये आवेदन के तहत काठीकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. विदित हो कि घासीपुर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका बसंती टुडू ने गांव के ही लुखीराम मुर्मू, मानोसरी मरांडी, सुरूजमूनी मरांडी व रूबेन हेंब्रम पर 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. सोमवार को जब वह केंद्र खोलने पहुंची थी तो इसी बात को लेकर उक्त चारों ने केंद्र संचालन संबंधी कागजात, पंजी फाड़ दिये और सेविका को केंद्र से बाहर निकालते हुए केंद्र में ताला जड़ दिया था. थाना प्रभारी एनएस दादेल ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में चारो अभियुक्तों के खिलाफ भादवि की धारा 384,427 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के धर-पकड़ के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >