ओके.. केरोसिन नहीं मिलने पर लोगों ने किया हंगामा

सरैयाहाट . साप्ताहिक हाट मंगलवार के दिन सरैयाहाट में केरोसिन का वितरण नहीं किये जाने से लोगों ने काफी हंगामा किया. यहां महीने के प्रत्येक मंगलवार को हाट के दिन केरोसिन का वितरण किया जाना है. जिसके लिए जनवितरण प्रणाली दुकानदार को तेल आवंटित किया गया है. बीते मंगलवार को कड़ाके की धूप में करीब […]

सरैयाहाट . साप्ताहिक हाट मंगलवार के दिन सरैयाहाट में केरोसिन का वितरण नहीं किये जाने से लोगों ने काफी हंगामा किया. यहां महीने के प्रत्येक मंगलवार को हाट के दिन केरोसिन का वितरण किया जाना है. जिसके लिए जनवितरण प्रणाली दुकानदार को तेल आवंटित किया गया है. बीते मंगलवार को कड़ाके की धूप में करीब 10 बजे से ही लोग डिब्बा लेकर केरोसिन लेने के लिए जमा हुए. लेकिन शाम पांच बजे तक वितरण नहीं किये जाने पर उपस्थित लोग भड़क गये और हंगामा करने लगे. इसके बाद सभी बेरंग होकर वापस अपने घर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >