दुखियाडीह गांव का एकमात्र चापानल खराब

रानीश्वर . वृंदावनी पंचायत के दुखियाडीह गांव का एकमात्र चापानल खराब हो गया है़ आजादी के 67 साल बाद गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में दिसंबर 2014 को एक चापानल लगाया गया था, जो गरमी का मौसम शुरू होते ही खराब हो गया है़ स्कूल परिसर में चापानल लगाये जाने से स्कूली बच्चों के […]

रानीश्वर . वृंदावनी पंचायत के दुखियाडीह गांव का एकमात्र चापानल खराब हो गया है़ आजादी के 67 साल बाद गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में दिसंबर 2014 को एक चापानल लगाया गया था, जो गरमी का मौसम शुरू होते ही खराब हो गया है़ स्कूल परिसर में चापानल लगाये जाने से स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल रहा था, लेकिन चापानल के खराब हो जाने की वजह स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को फिर से झरने का पानी पीना पड़ रहा है़ दुखियाडीह गांव तक पहुंचने का रास्ता नहीं रहने से चापानल लगाने के लिए गाड़ी नहीं पहुंच रहा था अब गांव तक रास्ता बन गया है़ फिर भी दूसरा चापानल लगाने के लिए भी विभाग द्वारा पहल नहीं की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >