तेज हवा में गिरा पेड़, उड़े छप्पर

प्रतिनिधि, काठीकुंडरविवार को बारिश के साथ चली तेज हवा में कहीं पेड़ गिरे तो कई कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गये़ देर शाम झिकरा पंचायत के लकड़ापहाड़ी, झिकरा सहित अन्य गांवों में तेज हवा से हुई क्षति के पीडि़त फिलहाल दूसरे के घर में शरण लेने को विवश हैं. सालदाहा जाने वाले मुख्य पथ पर […]

प्रतिनिधि, काठीकुंडरविवार को बारिश के साथ चली तेज हवा में कहीं पेड़ गिरे तो कई कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गये़ देर शाम झिकरा पंचायत के लकड़ापहाड़ी, झिकरा सहित अन्य गांवों में तेज हवा से हुई क्षति के पीडि़त फिलहाल दूसरे के घर में शरण लेने को विवश हैं. सालदाहा जाने वाले मुख्य पथ पर पेड़ के गिर जाने से ग्रामीण इलाकों मेंघंटों आवागमन ठप हो गया था, इधर लकड़ापहाड़ी गांव में कच्चे मकानों के पुआल व टाली के छप्पर उड़ जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है़ लकड़ापहाड़ी के ग्रामीण सुभाष्टीन सोरेन, सुनील हेंब्रम, बाबूश्याम टुडू, शिवधन सोरेन, चरण हांसदा, मदन टुडू व झिकरा के बाबु राय, एतवारी राय, सुखचंद राय, मितन राय के घर का छप्पर उड़ गया है, जिससे इन्हें आर्थिक क्षति हुई है. प्रभावितांे ने बताया कि तेज चल रही हवाओं के बीच सभी लोग घर के बाहर थे, जिस कारण किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी़ प्रभावित ग्रामीणों ने तत्काल राहत के लिए स्थानीय अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है़…………………………………….फोटो 25 डीएमके काठीकुंड 1लकड़ापहाड़ी गांव में चली तेज हवा से गिरे पेड़ व उजड़े घर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >