अपूर्ण इंदिरा आवास लाभुकों पर होगा मामला दर्ज

रानीश्वर. रानीश्वर व टोंगरा थाना क्षेत्र के अपूर्ण इंदिरा आवास के लाभुकों के नाम प्रखंड विकास कार्यालय रानीश्वर से नोटिस जारी किया गया है़ जिसमें लिखा है कि एक सप्ताह के अंदर अपूर्ण इंदिरा आवास का निर्माण कार्य शुरू कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करें अन्यथा मामला दर्ज किया जायेगा़ बीडीओ कौशल कुमार […]

रानीश्वर. रानीश्वर व टोंगरा थाना क्षेत्र के अपूर्ण इंदिरा आवास के लाभुकों के नाम प्रखंड विकास कार्यालय रानीश्वर से नोटिस जारी किया गया है़ जिसमें लिखा है कि एक सप्ताह के अंदर अपूर्ण इंदिरा आवास का निर्माण कार्य शुरू कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करें अन्यथा मामला दर्ज किया जायेगा़ बीडीओ कौशल कुमार ने बताया कि पहले प्रत्येक पंचायत में एक-एक वैसे लाभुकों के नाम पर थाना में मामला दर्ज किया जायेगा़ दोनों थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 550 अपूर्ण इंदिरा आवास के लाभुकों के नाम नोटिस जारी किया गया है़ नोटिस रानीश्वर व टोंगरा थाना को भेज दिया गया है़ यह कार्रवाई वर्ष 2010-11 से 2014-15 के इंदिरा आवास के लाभुकों के नाम पर किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >