दुमका. कुरूवा के बेहराबांक पंचायत में 12 मई से चल रहे वीटी प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया. इसमें घासीपुर, रामपुर, केशियाबहाल, रानीबहाल, आसनसोल, पारसिमला, मुड़भंगा, बड़तल्ली, लखिकुंडी, बेहराबांक आदि पंचायतों के प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर प्रेरक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. अब सभी प्रशिक्षित वीटी अपने पंचायत के 10 असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षण देंगे. इसके बाद सभी साक्षर अगस्त महीने में राज्य साक्षरता प्राधिकरण मिशन तथा राष्ट्रीय मुक्त संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे. जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्याम सुंदर सिंह ने प्रशिक्षण के बाद केंद्र संचालन करने का निर्देश दिया और कहा कि वीटी साक्षरता की रीढ़ हैं. इस परीक्षा में सफल होने वाले शिशिक्षुओं को बुनियादी साक्षरता सर्टिफिकेट भी दिया जायेगा. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक आशीष कुमार मंडल, केआरपी संजय केशरी, श्रवण कुमार मुन्ना, दिव्य पूजा कुमारी, विभाष चंद्र, रमेश साहा आदि मौजूद थे.
वीटी प्रशिक्षण का हुआ समापन
दुमका. कुरूवा के बेहराबांक पंचायत में 12 मई से चल रहे वीटी प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हो गया. इसमें घासीपुर, रामपुर, केशियाबहाल, रानीबहाल, आसनसोल, पारसिमला, मुड़भंगा, बड़तल्ली, लखिकुंडी, बेहराबांक आदि पंचायतों के प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनर प्रेरक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. अब सभी प्रशिक्षित वीटी अपने पंचायत के 10 असाक्षरों को साक्षर बनाने के […]
