दानपत्र वासिंदों का मशाल जुलूस आज

दुमका. झारखंड दान पत्र वासिंदों द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर रविवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जिलाध्यक्ष देवेंद्र पोद्दार ने बताया कि यह मशाल जुलूस शाम में साढ़े छ:ह बजे वीर कुंवर सिंह चौक से आरंभ होकर नगर थाना मार्ग होते हुए टीन बाजार पहुंचेगा और पुन: नीचे बाजार होते हुए वीर […]

दुमका. झारखंड दान पत्र वासिंदों द्वारा छह सूत्री मांगों को लेकर रविवार को शहर में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. जिलाध्यक्ष देवेंद्र पोद्दार ने बताया कि यह मशाल जुलूस शाम में साढ़े छ:ह बजे वीर कुंवर सिंह चौक से आरंभ होकर नगर थाना मार्ग होते हुए टीन बाजार पहुंचेगा और पुन: नीचे बाजार होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पर आकर समाप्त हो जायेगा. साथ ही दूसरे दिन सोमवार को पांच बजे वीर कुंवर सिंह चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी दान पत्र वासिंदों व आमजनों को शामिल होने का आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >