टाटा जमशेदपुर में भारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता 25 व 26 को// दुमका जिले के 17 प्रतिभागियों का हुआ चयन

प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के चयन के लिए ड्रेगान मार्शल आर्टस अकादमी द्वारा शुक्रवार को यज्ञ मैदान में ऑपन ट्रायल का आयोजन किया गया. चयन प्रक्रिया भारतीय शैली कुश्ती के जिला सचिव उत्तम कुमार व चयन किमिटि के कौशल किशोर मरांडी व आयुष कुमार द्वारा 17 प्रतिभागियों का चयन किया गया. ट्रायल […]

प्रतिनिधि, दुमकाभारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के चयन के लिए ड्रेगान मार्शल आर्टस अकादमी द्वारा शुक्रवार को यज्ञ मैदान में ऑपन ट्रायल का आयोजन किया गया. चयन प्रक्रिया भारतीय शैली कुश्ती के जिला सचिव उत्तम कुमार व चयन किमिटि के कौशल किशोर मरांडी व आयुष कुमार द्वारा 17 प्रतिभागियों का चयन किया गया. ट्रायल के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य भागवत राउत, संदीप कुमार जय, संजय सिंह उपस्थित थे. सभी चयनित प्रतिभागी 25 व 26 मई को टाटा जमशेदपुर के बृज मंगल सिंह अखाड़ा में आयोजित होने वाले भारतीय शैली कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. इसमें 45 किलोग्रम भार वर्ग में सराफत अंसारी व विकास कुमार ठाकुर, 50 किलोग्राम भार वर्ग में महताब अंसारी, कमल पांडेय व राम कुमार, 55 किलोग्रम भार वर्ग में रोहित सोरेन व विनीत कुमार सिंह, 60किलोग्रम भार वर्ग में जयंद दास व पिंटू रजक, 65 किलोग्रम भार वर्ग में सुदिप्तो मंडल व प्रिंस राज सिंह एवं हेवी वेट में सोनू सिंह शामिल हैं. प्रशिक्षक उत्तम कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में यूपी, पंजाब, हरियाणा, वेस्ट बंगाल, झारखंड सहित कई राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे. ………………………………फोटो 22 दुमका मार्शल आर्टट्रायल के दौरान कुश्ती लड़ते प्रतिभागी. …………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >