पंजाब के भटिंडा में आयोजित हुआ था स्काउट गाइड का राष्ट्रीय एकता शिविरप्रतिनिधि, दुमका भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से पंजाब के भटिंडा में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली दुमका का गाइड छात्राओं की टोली राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल चैंपियन रही. शिकारीपाड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं संत जोसेफ मध्य विद्यालय गुहियाजोरी की गाइड छात्राओं ने 2 से 8 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में हिस्सा लिया था. 16 सदस्यीय दल का नेतृत्व गाइडर कुमारी अल्का एवं स्काउटर मानवेल सोरेन ने किया था. झारखंड की इस टीम ने स्टेट फेस्टीवल, मार्च पास्ट, लोक-गीत, देशभक्ति गीत एवं स्टेट मैरिज आदि में से दो में विजेता तथा तीन में उपविजेता रही. वहीं झारखंड को अवॉर्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया. शिविर से लौटने के बाद गाइड छात्राओं ने शुक्रवार को उपायुक्त हर्ष मंगला से मिल कर अवॉर्ड व प्रमाण पत्र दिखाया. उपायुक्त श्री मंगला ने छात्राओं के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बड़ी कामयाबी प्राप्त करने को लेकर प्रोत्साहित किया. इधर राज्यस्तरीय बाल समागम में राज्यस्तर पर जीत का पताका लहराने वाले तथा दुमका का नाम रौशन करने वाले बुधराय हांसदा ने भी शुक्रवार को उपायुक्त हर्ष मंगला को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया. मौके पर उप विकास आयुक्त रमाशंकर प्रसाद, प्रशिक्षु आईएएस आकांक्षा रंजन, जिला जेंडर समन्वयक सिंहासिनी कुमारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी सुमंत कुमार, फादर सुशील मरांडी, गाइड के जिला मुख्य आयुक्त हरिशचंद्र चौधरी, जिला सचिव विजय कुमार दूबे आदि मौजूद थे. ……………………………….फोटोस्काउट-गाईड
दुमका राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल चैंपियन
पंजाब के भटिंडा में आयोजित हुआ था स्काउट गाइड का राष्ट्रीय एकता शिविरप्रतिनिधि, दुमका भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से पंजाब के भटिंडा में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली दुमका का गाइड छात्राओं की टोली राष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल चैंपियन रही. शिकारीपाड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं […]
