चोरी हो गये अथवा जल चुके हैं अधिकांश ट्रांसफॉर्मर——————–प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाटेराकोटा स्थापत्य शैली में निर्मित मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहर को संजोये रखने वाले पर्यटन स्थल मलूटी का इलाका विकास के मामले में उपेक्षित है. मलूटी गांव में प्रतिदिन 1-2 घंटे ही बिजली मिलती है. वहीं इस पंचायत के 23 गांवों में से 22 गांवों में विद्युत सेवा बंद है. पंचायत में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जोबाटोला व धरवाटोला का अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ. यहां तार व पोल नहीं लगाया है. सिजुवा में टांसफॉर्मर चोरी होने व कुरुमदाहा, घटकपुर, फूलपहाड़ी, डुमरिया, पंतरंगा, कदमगडि़या, धीरनगर, कुचीबोना, भागाबांध, चांदपुर जैसे गांवों में ट्रांसफॉर्मर जले हुए हैं. इन गांवों में बिजली नहीं जल रही है जिससे पांच हजार के करीब ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं. पंचायत के मुखिया श्याम मरांडी ने बताया कि पूरे पंचायत में केवल मलुटी में ही कभी-कभी बिजली जलती है शेष 22 गांवों में टांसफॉर्मर जलने व चोरी होने से विद्युत सेवा प्रभावित है. इसके लिए कई बार विभाग को आवेदन दिया गया है, सिवाय आश्वासन के आज तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. विभाग के कनीय अभियंता पोरेस सोरेन ने बताया की जले व चोरी हुए ट्रांसफॉर्मरों की सूची विभाग को दी गई है. —————————-फोटो—————————-शिकारीपाड़ा-बिजली-मुर्गाटोलाशिकारीपाड़ा-बिजली-प्रतापपुरशिकारीपाड़ा-बिजली-सिजुआशिकारीपाड़ा-बिजली-फूलपहाड़ी
मलूटी के 23 में से 22 गांव ढिबरी के भरोसे
चोरी हो गये अथवा जल चुके हैं अधिकांश ट्रांसफॉर्मर——————–प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाटेराकोटा स्थापत्य शैली में निर्मित मंदिर जैसे ऐतिहासिक धरोहर को संजोये रखने वाले पर्यटन स्थल मलूटी का इलाका विकास के मामले में उपेक्षित है. मलूटी गांव में प्रतिदिन 1-2 घंटे ही बिजली मिलती है. वहीं इस पंचायत के 23 गांवों में से 22 गांवों में विद्युत […]
