कैम्पस//बेस्ट ग्रेजुएट की मांगी सूची

दुमका. राज्यपाल सह कुलाधिपति राज्य के बेस्ट ग्रेजुएट को सम्मानित करेंगे. इसके लिए राजभवन सचिवालय की ओर से विशेष कार्य पदाधिकारी ने एसकेएमयू सहित सभी विवि के कुलपति को पत्र भेजा है तथा सूची उपलब्ध कराने को कहा है. शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतिभा तथा राष्ट्रीय योजनाओं में सहभागिता का भी मूल्यांकन किया […]

दुमका. राज्यपाल सह कुलाधिपति राज्य के बेस्ट ग्रेजुएट को सम्मानित करेंगे. इसके लिए राजभवन सचिवालय की ओर से विशेष कार्य पदाधिकारी ने एसकेएमयू सहित सभी विवि के कुलपति को पत्र भेजा है तथा सूची उपलब्ध कराने को कहा है. शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक प्रतिभा तथा राष्ट्रीय योजनाओं में सहभागिता का भी मूल्यांकन किया जाना है. शैक्षणिक उपलब्धि के लिए 70 प्वाइंट, खेलकूद के लिए 10 प्वाइंट, सांस्कृतिक उपलब्धि के लिए 10 प्वाइंट तथा एनसीसी, एनएसएस, आपदा प्रबंधन, साक्षर भारत अभियान आदि में भाग लेने के आधार पर 10 प्वाइंट दिये जायेंगे. शैक्षणिक सत्र 2010-13 एवं सत्र 2010-14 के स्नातक कला, विज्ञान व वाणिज्य में सर्वोत्तम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची भेजने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >