कई पंचायत भवन मिले बंद

बासुकिनाथ : रमुंडी प्रमुख नवनीता सोरेन व जेएसएस मुजफ्फरअली ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया. इस क्रम में पंचायत भवन पहरीडीह, हथनामा, कुशमाहा चिकनियां, तेतरिया व सहारा बंद पाया गया. पंचायत भवन के बाहर आवश्यक काम के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी थी. प्रमुख ने बताया कि पंचायत दिवस पर सभी […]

बासुकिनाथ : रमुंडी प्रमुख नवनीता सोरेन व जेएसएस मुजफ्फरअली ने गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया. इस क्रम में पंचायत भवन पहरीडीह, हथनामा, कुशमाहा चिकनियां, तेतरिया व सहारा बंद पाया गया. पंचायत भवन के बाहर आवश्यक काम के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी थी.
प्रमुख ने बताया कि पंचायत दिवस पर सभी पंचायत भवन को खुला रखने का निर्देश दिया गया है. फिर भी बिना सूचना दिये पंचायत सचिव व जनसेवक पंचायत मुख्यालय से गायब रहते हैं. जीपीएस ने बताया कि पंचायत सचिव को निर्वाचन कार्य में लगाया गया है. प्रमुख ने बताया कि कुशमाहा चिकनियां के पंचायत सचिव प्रखंड मुख्यालय में भी नहीं थे. प्रमुख ने पंचायती राज पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >