क्राईम// पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, चार पर मामला दर्ज

प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी रणबहियार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें मंंगल बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस घायल को रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दुमका रेफर […]

प्रतिनिधि, रामगढ़रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ी रणबहियार गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें मंंगल बेसरा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर पुलिस घायल को रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दुमका रेफर कर दिया. मामले को लेकर तालको हेंब्रम ने गांव के ही मनु बेसरा, देवगाय किस्कू, सुंदर बसेरा एवंं बड़की हांसदा के विरुद्ध भादवि की दफा 323, 341, 307, 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह उसका पति शौच के लिए गया था. जहां पहले से घात लगाये बैठे चार लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया. ……………………छेड़खानी के पुराने मामले का वारंटी गिरफ्तारकाठीकुंड. 2013 में छेड़खानी के मामले में वांछित बड़ाभुईभंगा के रामजीवन देहरी को काठीकुंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गांव की ही जितनी देहरी ने अभियुक्त पर छेड़खानी व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था. गिरफ्तार रामजीवन को शुक्रवार को दुमका जेल भेजा जायगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >