कैम्पस-2//एस चांद प्रकाशित करेंगे डॉ हशमत की पुस्तक

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हशमत अली की पुस्तक को प्रतिष्ठित प्रकाशक एस चांद प्रकाशित करेंगे. डॉ हशमत अली ने जो पुस्तक लिखी है, उसका नाम ‘ए टेक्सटबुक ऑफ रियेक्सन मैकेनिज्म’ है. यह पुस्तक अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मेडिकल व इंजीनियरिंग में […]

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हशमत अली की पुस्तक को प्रतिष्ठित प्रकाशक एस चांद प्रकाशित करेंगे. डॉ हशमत अली ने जो पुस्तक लिखी है, उसका नाम ‘ए टेक्सटबुक ऑफ रियेक्सन मैकेनिज्म’ है. यह पुस्तक अंडर ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ मेडिकल व इंजीनियरिंग में प्रवेश सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी रहेगी. यह पुस्तक अमेरिकन पद्धति पर लिखी गयी है, जिससे चैप्टर विशेष में प्रवेश के पहले सार मिल जायेगा. डॉ अली के रसायन शास्त्र से संबंधित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय जनरल में कई शोध परक आलेख प्रकाशित हो चुके हैं. डॉ अली ने बताया कि यह पुस्तक अगले तीन महीने में प्रकाशित हो जाने की उम्मीद है.—————–कैम्पस- डॉ हशमत अली——————-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >