बदहाली : क्लास और लैब अपग्रेडेशन के लिए मिले थे 1.80 करोड़
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के अधिकांश स्नातकोत्तर विभागों में अब तक क्लास रूम और लैब का अपग्रेडेशन नहीं हो पाया है, हालांकि इसके लिए करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हो चुकी है. हर शिक्षक को लैपटॉप उपलब्ध कराया जा चुका है. हर विभाग में स्मार्टबोर्ड, डेस्कटॉप, प्रोजेक्टर, प्रिंटर कम कॉपियर, इनवर्टर आदि की खरीद हो चुकी है.
अंगरेजी, गणित जैसे कुछ विभागों में तो स्मार्ट बोर्ड पर क क्षाएं होती है, लेकिन अन्य अधिकांश विभागों में तो स्मार्ट बोर्ड धूल ही फांक रहा है. हां व्हाइट बोर्ड जरूर कुछ विभागों में लगी है, पर लाखों रुपये की लागत से खरीदे गये प्रोजेक्टर, स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर अब तक इंस्टॉल तक कई विभाग नहीं करा सका है.
