संकुलों में चल रहे प्रशिक्षण की हुई समीक्षा

प्रतिनिधि, दुमका सभी प्रखंडों से आये साधन सेवियों की बैठक झारखंड शिक्षा परियोजना सभागार में मंगलवार को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-प्रभाग प्रभारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड काठीकुंड, गोपीकांदर, जामा, जरमुंडी एवं सरैयाहाट में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है. […]

प्रतिनिधि, दुमका सभी प्रखंडों से आये साधन सेवियों की बैठक झारखंड शिक्षा परियोजना सभागार में मंगलवार को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-प्रभाग प्रभारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड काठीकुंड, गोपीकांदर, जामा, जरमुंडी एवं सरैयाहाट में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है. जबकि रामगढ़ व मसलिया में 14 फरवरी से प्रशिक्षण आरंभ होगा. इस प्रशिक्षण में 2014-15 में गठित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को ही इस प्रशिक्षण में साधन सेवियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें प्रखंड के सभी संकुल साधनसेवी, प्रखंड साधनसेवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की मुख्य भूमिका रही. बैठक में पाया गया कि संपन्न प्रशिक्षण प्रखंडों में जिलास्तरीय अनुश्रवण के समय सभी संकुल साधनसेवी अपने-अपने संकुलों में उपस्थित थे. प्रशिक्षण ससमय प्रारंभ करने की जिम्मेवारी संकुल साधनसेवी, संबंधित विद्यालय के सचिव एवं प्रशिक्षण कराये गये साधनसेवियों के द्वारा प्रशिक्षण सही ढंग से कराया जा रहा है. अभी तक कुल 3056 प्रशिक्षण पूर्ण कराया जा चुका है. एपीओ रवीन्द्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्वक एवं दिये गये मॉड्यूल के अनुसार कराया जा रहा है. इसमें शिक्षा अधिकार अधिनियम, अनुदान, लोकवाचन, प्रयास से संबंधित जानकारी प्रशिक्षकों के द्वारा दी जा रही है. मौके पर मास्टर ट्रेनर प्रेमकांत झा, कपिलदेव मिस्त्री, विप्लव मंडल, इगनेसिया हांसदा, ममता नंदी, रश्मि मिश्रा अन्य साधनसेवी मौजूद थे. ………………….फोटो 10 दुमका 20 बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश देते प्रभाग प्रभारी व उपस्थित साधनसेवी………………..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >