प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के आठवें दिन रसिकपुर क्लब ने जूनियर एनपीसीसी को पराजित कर दिया. मंगलवार को हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर एनपीसीसी की टीम ने 29 ओवर में 10 विकेट खोकर 157 रन बनाये. इसमें सूरज पाठक ने 37, अभिषेक आनंद ने 21, राजेश तिवारी ने 20 एवं अमन सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया. जबकि रसिकपुर क्लब के गेंदबाज मिथुन शर्मा ने 4, श्रीकांत राणा ने 3, नीरज ने 2 व राजा पंडित ने 1 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी रसिकपुर क्लब की टीम ने 34.1 ओवर में 6 विकेट खोकर मोहित शर्मा के नाबाद 52 रनों की मदद से 160 रन बनाया और मैच जीत लिया. इसमें मोहित के अलावे राजा पंडित ने 41, प्रदीप ने 20 व विकास शर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया. वहीं जूनियर एनपीसीसी के गेंदबाज रोहित रॉय ने 2, अमित रॉय ने 2 एवं अमित ने 1 विकेट झटके. …………………………….खेल कूद का आयोजन 11 को दुमका: तिलका मांझी के 264वें जन्म दिवस पर नवयुवक संघ गादीकोरैया के द्वारा खेल-कूद का आयोजन 11 फरवरी को किया जायेगा. इसी दिन शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पारितोषिक वितरण किया जायेगा.
रसिकपुर क्लब ने जूनियर एनपीसीसी को चार विकेट से हराया
प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के आठवें दिन रसिकपुर क्लब ने जूनियर एनपीसीसी को पराजित कर दिया. मंगलवार को हुए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर एनपीसीसी की टीम ने 29 ओवर में 10 विकेट खोकर 157 रन बनाये. इसमें सूरज पाठक ने 37, अभिषेक […]
