जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सानू, नितेश व गौरव रहे सफल

प्रतिनिधि, दुमका राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, विशिष्ट अतिथि वरीय अधिवक्ता सह झारखंड राज्य समन्वय समिति के पूर्व सदस्य विजय कुमार सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो […]

प्रतिनिधि, दुमका राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, विशिष्ट अतिथि वरीय अधिवक्ता सह झारखंड राज्य समन्वय समिति के पूर्व सदस्य विजय कुमार सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती रक्षित ने कहा कि बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति जन्म से ही होती है. उन्होंने विज्ञान के सिद्धांतों व अवधारणा को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने की सलाह बच्चों को दी. वहीं विशिष्ट अतिथि राज्याध्यक्ष श्री महतो ने बच्चों में मॉडल आधारित शिक्षा दिये जाने पर जोर देते हुए बच्चों को नियमित रूप से प्रायोगिक कार्य कराये जाने की बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता अवर प्रमंंडल शिक्षा पदाधिकारी विमलकांत झा ने तथा मंच संचालन जिला समन्वयक शिशिर कुमार घोष नेे किया. कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि श्री सिंह के अलावे, साइंस फॉर सोसाइटी के सचिव डॉ शंकर पंजियारा, शिक्षोपाधीक्षक मिलन कुमार घोष ने भी संबोधित किया. इस प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल के सदस्य एसपी कालेज के सेवानिवृत्त रीडर यूसी झा, सासाइटी के सचिव डा शंकर पंजियारा, डा रविउल ईस्लाम, डा अनिल कुमार सिंह ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा सानू प्रिया को प्रथम, मसलिया के मॉडल उच्च विद्यालय के नितेश कुमार गुप्ता को द्वितीय एवं सरैयाहाट के आदर्श मध्य विद्यालय के गौरव कुमार मिर्धा को तृतीय स्थान दिया. कार्यक्रम के सफल संचालन में ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, मो शहनवाज, शिवाकांत त्रिपाठी, बनमाली यादव, फेकू मोची, डुमराज साहा, हेलन मरांडी, बाबूराम मुर्मू, सुरेंद्र हेंब्रम, रामाशीष पंडित की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >