ललमटिया ग्रीड में मेंटनेंस//आज प्रभावित रहेगी विद्युत आपूर्ति

दुमका. ललमटिया स्थित 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में आवश्यक मैंटेनेंस कार्य के लिए 11 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक शट डाउन लिया जायेगा. इस शट डाउन अवधि में ललमटिया ग्रिड से निकलने वाली सभी फीडरों में (133 केवी व 33 केवी) की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी. दुमका के […]

दुमका. ललमटिया स्थित 220/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में आवश्यक मैंटेनेंस कार्य के लिए 11 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक शट डाउन लिया जायेगा. इस शट डाउन अवधि में ललमटिया ग्रिड से निकलने वाली सभी फीडरों में (133 केवी व 33 केवी) की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी. दुमका के महारो ग्रिड सब स्टेशन को देवघर ग्रिड से मात्र 10 से 12 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जायेगी. लिहाजा सभी फीडरों में रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति होगी. इस आशय की जानकारी अधीक्षण अभियंता संचरण अरुण कुमार झा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >