अमित के नाबाद 52 रन की बदौलत एनपीसीसी जीता

दुमका . जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सातवें दिन एनपीसीसी की टीम ने ब्लैक दुमकंस को 3 विकेट से पराजित कर दिया. सोमवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर ब्लैक दुमकंस की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाये. इस दौरान एनपीसीसी के गेंदबाज अबू […]

दुमका . जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के सातवें दिन एनपीसीसी की टीम ने ब्लैक दुमकंस को 3 विकेट से पराजित कर दिया. सोमवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर ब्लैक दुमकंस की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाये. इस दौरान एनपीसीसी के गेंदबाज अबू ने 3, रोहित नेे 2 तथा सोमनाथ व अमित ठाकुर ने 1-1 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलते हुए एनपीसीसी की ओर से अमित रॉय ने नाबाद 52 रन बनाये. वहीं सूरज पाठक ने 38, अमन सिंह ने 35 तथा मो आबू ने 18 रनों का सहयोग दिया और टीम 7 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर जीत लिया ब्लैक दुमकंस के गेंदबाज रितेश, ग्लैडसन, संंजय व बंटी एक -एक विकेट झटकने में कामयाब रहे. मैन ऑफ दी मैच अमित रॉय रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >