ग्रामीणो ने उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने किया हंगामा

प्रतिनिधि, नोनीहाटइलाज कराने पहुचें ग्रामीणों ने सोमवारको नोनीहाट के उप स्वास्थ्य केंद्र को बंद देख खूब बवाल काटा. ग्रामीण श्रीराम पंजियारा, माहापाति मोदी, गंगाधर चौधरी, राजू चौधरी, शिवनारायण मंडल, हरेंद्र मांझी, विष्णु प्रसाद, बबुआ कुमार, जयप्रकाश मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये पर रोष जताते हुए खूब हंगामा किया. उप स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर […]

प्रतिनिधि, नोनीहाटइलाज कराने पहुचें ग्रामीणों ने सोमवारको नोनीहाट के उप स्वास्थ्य केंद्र को बंद देख खूब बवाल काटा. ग्रामीण श्रीराम पंजियारा, माहापाति मोदी, गंगाधर चौधरी, राजू चौधरी, शिवनारायण मंडल, हरेंद्र मांझी, विष्णु प्रसाद, बबुआ कुमार, जयप्रकाश मंडल ने स्वास्थ्य विभाग के इस रवैये पर रोष जताते हुए खूब हंगामा किया. उप स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर शिकायत आती रहती है कि यहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मी केंद्र में नहीं रहता. जिससे लोग अपना इलाज नहीं करा पाते हैं. यहां चिकित्सक नहीं रहने के कारण लोगों को जरमुंडी 15 किलोमीटर, दुमका 30 किलोमीटर या फिर बिहार के भागलपुर इलाज करने जाना पड़ता है. कोई सड़क दुर्घटना होती है तो घायल व्यक्ति को इतने दूर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ देता है. ग्रामीणों ने मांग कि है कि यह केंद्र रोज खुले और चिकित्सक भी रहें. जरमुंडी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नियुक्त हैं, लेकिन इनकी कमी के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में रखना पड़ता है. एएनएम केंद्र में क्यों नहीं थी, यह जांच का विषय है. मामले में उनपर अवश्य कार्रवाई होगी. ——————–फोटोनोनीहाट-

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >