प्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन व मध्याह्न भोजन कर्मी की संयुक्त बैठक रविवार को हटिया परिसर में हुई. शोभा सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अब तक मिड डे मिल कर्मियों की मांगों पर किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर नाराजगी जतायी गई. महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए श्रीमती सोरेन ने कहा कि महिला सुरक्षा व उनके विकास की बडी़-बड़ी बातें करने वाली मोदी सरकार एवं झारखंड में रघुवर दास की सरकार ने अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है. आये दिन महिलाओं पर हो रहे जुर्म, दुष्कर्म, दहेज हत्या आदि पर दु:ख प्रकट किया और इन अत्याचारों के खिलाफ 12 फरवरी को एक विरोध मार्च निकालने तथा उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपने के निर्णय से अवगत कराया. यह विरोध मार्च ऐपवा के स्थापना दिवस के अवसर पर निकाला जायेगा. मौके पर शांति हांसदा, शनि किस्कू, फुलमुनी देवी, सुहागिनी मुर्मू, किरण मुर्मू, किरण मुर्मू, बसंती मुर्मू, नमिता भंडारी, मुनी कुलिन सहित बड़ी संख्या में महिलायें मौजूद थीं. ……………………
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 12 को विरोध मार्च
प्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन व मध्याह्न भोजन कर्मी की संयुक्त बैठक रविवार को हटिया परिसर में हुई. शोभा सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अब तक मिड डे मिल कर्मियों की मांगों पर किसी प्रकार का सकारात्मक पहल नहीं किये जाने पर केंद्र सरकार व राज्य सरकार पर नाराजगी जतायी […]
