जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट

दुमका. शहर के डंगालपाड़ा इमामबाड़ा के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार की दोपहर आपस में मारपीट हो गई. मो तीनवीर ने अपने रिश्तेदार मो अजीज, सोगरा बीबी, मो शबील, रूखसार, तन्नु, सगीरा बीबी एवं मो सलीम के विरुद्ध नगर थाना में आवेदन दिया है. सभी पर आरोप लगाया है कि जमीन […]

दुमका. शहर के डंगालपाड़ा इमामबाड़ा के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार की दोपहर आपस में मारपीट हो गई. मो तीनवीर ने अपने रिश्तेदार मो अजीज, सोगरा बीबी, मो शबील, रूखसार, तन्नु, सगीरा बीबी एवं मो सलीम के विरुद्ध नगर थाना में आवेदन दिया है. सभी पर आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर घर में घुस कर जान मारने की नियत से रॉड एवं लाठी-डंडा से घायल कर दिया. वहीं बहन व मां के गले से सोने का चेन और कान की बाली छीन ली. वहीं दूसरे पक्ष के मो अजीज ने जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट करने एवं घर से कीमती सामान ले लेने का आरोप लगाते हुए मो बिहारी, मो शमीम, मो तनवीर, मो हशबू, मो रिंकू, मो प्यारू, मो आलम, गुलशन बीबी एवं नाजमा बीबी के विरुद्ध आवेदन दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जायेगी. फिलवक्त घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >