संवाददाता, दुमकाउपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में आइटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें बिरसा आवास योजना, उद्वह सिंचाई योजना, तसर प्री कोकून, पोस्ट कोकून योजनाओं के विभिन्न फेज की प्रगति की समीक्षा की गई. अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं यथा लोक प्रेरणा, फुलीन, विकल्प, प्रेरणा सेवा समिति, भारतीय मानव विकास सेवा संस्थान, रूरल डेवलपमेंट एनइएलसी इत्यादि के प्रतिनिधि उपस्थित थे. सिलसिलेवार ढंग से उपायुक्त हर्ष मंगला नेइन संस्थाओं के द्वारा किये जा रहे कायार्ें की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को समय अवधि के अंदर पूरा कराया जाय. कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि छात्रवृत्ति का वितरण प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर अविलंब कराये. वनाधिकार समिति की बैठक भी जल्द कराने का निर्देश दिया गया.———————–6 दुमका 8पदाधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त हर्ष मंगला.
आइटीडीए एवं कल्याण विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा
संवाददाता, दुमकाउपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में आइटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी, जिसमें बिरसा आवास योजना, उद्वह सिंचाई योजना, तसर प्री कोकून, पोस्ट कोकून योजनाओं के विभिन्न फेज की प्रगति की समीक्षा की गई. अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं यथा लोक प्रेरणा, फुलीन, विकल्प, प्रेरणा सेवा समिति, […]
