तारापीठ जा रहे भागलपुर के श्रद्धालु से लूटपाट

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ादुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर हरिपुर में निर्माणाधीन पुलिया के समीप एक कार (नंबर बीआर 10 क्यू 0951) में सवार यात्रियों को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात लगभग ढाई बजे रोक कर लूट का शिकार बनाया. कार में सवार लोग बिहार के भागलपुर जिले के बैजानी के रहने वाले हैं. वे लोग पूजा करने तारापीठ […]

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ादुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर हरिपुर में निर्माणाधीन पुलिया के समीप एक कार (नंबर बीआर 10 क्यू 0951) में सवार यात्रियों को अज्ञात अपराधियों ने बीती रात लगभग ढाई बजे रोक कर लूट का शिकार बनाया. कार में सवार लोग बिहार के भागलपुर जिले के बैजानी के रहने वाले हैं. वे लोग पूजा करने तारापीठ जा रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने कार को रोकवाकर 20 हजार रुपये व दो मोबाइल छीन लिये. मामले में बैजानी निवासी दिनकर दुबे ने शिकारीपाड़ा थाना में अपराधियों के विरुद्घ कांड संख्या 16/2015 में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >