कृषक पाठशाला में दी गयी उन्नत खेती की जानकारी

प्रतिनिधि, काठीकुंड कृषि प्रोद्योगिकी अभिकरण, आत्मा दुमका द्वारा प्रखंड के खैरबनी गांव में कृषक पाठशाला का आयोजन पंचायत के उपमुखिया प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कापरी ने श्री विधि से गेहूं की खेती में एक एकड़ में दस किलो बीज की जरूरत बताया. कम बीज व कम पानी के बावजूद […]

प्रतिनिधि, काठीकुंड कृषि प्रोद्योगिकी अभिकरण, आत्मा दुमका द्वारा प्रखंड के खैरबनी गांव में कृषक पाठशाला का आयोजन पंचायत के उपमुखिया प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कापरी ने श्री विधि से गेहूं की खेती में एक एकड़ में दस किलो बीज की जरूरत बताया. कम बीज व कम पानी के बावजूद परंपरागत विधि से दोगुना उपज होने की बात कही. पौधा संरक्षण केंद्र के प्रभारी हिरण कुमार ने बीजोपचार के बारे में बताते हुए आइपीएम कीट के प्रयोग करने के तरीके व कीट की पहचान करने की जानकारी दी. मौके पर कृषक मित्र भोला सिंह, वासुदेव सिंह, जगदीश सिंह, दुबराज सिंह, बुधन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >