जेएमएम-3// दुमका के गांधी मैदान में मन रहा झामुमो का 36 वां स्थापना दिवस// नेताओं ने अपने भाषण में किया, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान/

संवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा के 36 वें झारखंड दिवस पर उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में जनसभा देर शाम शुरु हुई. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झामुमो का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की. पार्टी नेताओं का स्वागत कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर, शॉल तथा अगवस्त्र प्रदान कर किया. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने […]

संवाददाता, दुमकाझारखंड मुक्ति मोरचा के 36 वें झारखंड दिवस पर उपराजधानी दुमका के गांधी मैदान में जनसभा देर शाम शुरु हुई. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने झामुमो का झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की. पार्टी नेताओं का स्वागत कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर, शॉल तथा अगवस्त्र प्रदान कर किया. सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में तथा स्थानीयता नीति परिभाषित कर आदिवासियों-मूलवासियों को नियुक्ति प्रदान करने पर जोर दिया. इस अवसर पर मंच में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य एवं विनोद पांडेय, राजमहल के सांसद विजय हांसदा, झारखंड छात्र मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत सोरेन, महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन, नाला विधायक रविंद्र महतो, लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू, जामा विधायक सीता सोरेन, पूर्व विधायक अकील अख्तर, लोबिन हेंब्रम, शशांक शेखर भोक्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >