सघन सहभागिता आधारित कार्यशाला आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 10:04 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाटप्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभा भवन में सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जिसमें मुख्य रूप में बताया गया कि पांच जनवरी को ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की गयी है. जिसमें वित्तीय वर्ष 15-16 के लिए योजनाओं का श्रम बजट की तैयारी के बारे में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाटप्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभा भवन में सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास पर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. जिसमें मुख्य रूप में बताया गया कि पांच जनवरी को ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की गयी है. जिसमें वित्तीय वर्ष 15-16 के लिए योजनाओं का श्रम बजट की तैयारी के बारे में बताया. इस बार कई नयी योजनाओं में मत्स्य पालन, कृषि, पशुपालन, जलछाजन, हार्टीकल्चर, आइसीडीसी सहित कई योजनाओं को शामिल किया गया है. जिसका ग्राम सभा में तैयार सूची को पंचायतों से संकलित कर 10 जनवरी तक प्रखंड कार्यालय को जमा कर देना है. मौके पर बीपीओ प्रणव कुमार, नाजिर हेंब्रम, बीटीएम कौशल किशोर, चेतना विकास से पंचम प्रसाद वर्मा, मुखिया में विशाल हेंब्रम, बसंती मुर्मू, बैजूलाल मुर्मू, बुद्धिनाथ सोरेन, रेजू देवी, रोजगार सेवक में नकुल हरिजन, अखिलेश्वर दास, संदीप दास, संजय कुमार मिश्र, अंजनी कुमारी, पितांबर मंडल, सुशील कुमार, प्रीतम परैया, इत्यादि मौजूद थे.–फोटो-सरैयाहाट-1/2

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola