पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीण परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2014 3:47 AM

विज्ञापन

फतेहपुर : सीमावर्ती क्षेत्र के शिला नदी के सटकी-खिजुरिया घाट में पुल नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुल के अभाव में ग्रामीण फतेहपुर प्रखंड कार्यालय तक लगभग 10 किमी ज्यादा दूरी तय कर जाते हैं. जानकारी के अनुसार नदी के इस पार खिजुरिया गांव फतेहपुर प्रखंड के […]

विज्ञापन
फतेहपुर : सीमावर्ती क्षेत्र के शिला नदी के सटकी-खिजुरिया घाट में पुल नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुल के अभाव में ग्रामीण फतेहपुर प्रखंड कार्यालय तक लगभग 10 किमी ज्यादा दूरी तय कर जाते हैं. जानकारी के अनुसार नदी के इस पार खिजुरिया गांव फतेहपुर प्रखंड के जामताड़ा जिला है.
वहीं उस पार देवघर जिले का पालोजोरी प्रखंड है. दोनों जिले का बॉर्डर नदी है. लेकिन यहां पुल बनाने को लेकर दोनों जिले के प्रशासन ने रुचि नहीं दिखायी. जिससे ग्रामीणो में प्रशासन पर काफी आक्रोश है. यहां यदि पुल का निर्माण हो जाये तो चितरा कोलियारी की दूरी भी कम हो जायेगी.
क्या कहते हैं ग्रामीण : इस संबंध में खिजुरिया गांव के जयप्रकाश नारायण पंडित ने कहा कि यहां पर पुल निर्माण की मांग अरसे से की जा रही है. इस ओर ना ही जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया ना ही प्रशासन ने. पुल की निर्माण होने से लोगों को काफी सुविधा होगी.
जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि शिला नदी के सटकी घाट पर पुल निर्माण हो जाने से आम जनता के साथ-साथ किसानों को भी काफी सुविधा मिलेगी.
ऋतुपति पंडित ने कहा कि पुल निर्माण काफी जरूरी है. पुल निर्माण को लेकर उच्च पदाधिकारी को आवेदन लिखा जायेगा.
मनोज गोस्वामी ने कहा कि इस घाट में पुल निर्माण होना चाहिए. पुल निर्माण होने से जहां प्रखंड कार्यालय की दूरी कम होगी. वहीं किसानों को सब्जी बेचने के लिए फतेहुपर बाजार सहित अन्य जगहों की दूरी घटेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola