बम बम बोल रहा बासुकिनाथ

श्रावणी मेला. छठे दिन फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 55 हजार भक्तों ने किया जलार्पण बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के छठे दिन गुरुवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. केसरिया वस्त्रधारी शिव भक्तों से पूरी नगरी पटी रही. अल सुबह तीन बजे से से […]

श्रावणी मेला. छठे दिन फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 55 हजार भक्तों ने किया जलार्पण

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के छठे दिन गुरुवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. केसरिया वस्त्रधारी शिव भक्तों से पूरी नगरी पटी रही. अल सुबह तीन बजे से से मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरियाें की भीड़ जलार्पण करने बेताब दिखी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार का 55 हजार महिला पुरुष कांवरियों ने जलार्पण किया. कतारबद्ध होकर महिला-पुरुष कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की.
कांवरियों की कतार संस्कार मंडप होते हुए शिवगंगा पीढ़ तक पहुंच गयी थी. उमस भरी गर्मी में शिवभक्त कांवरिया मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में पसीने से तर बतर होकर नाच गा रहे थे. मंदिर परिसर बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार साढ़े छह हजार कांवरियों ने जलार्पण काउंटर में डाला जल. श्रद्धालु एलसीडी में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का दर्शन कर काउंटर पर जल डाले. काउंटर से जल पाइप लाइन से सीधे बाबा के शिवलिंग पर गिरता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >