वृद्ध ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

शहर के कुमारपाड़ा मुहल्ले की है घटना बीमारी की वजह से तनाव में रहता था वृद्ध दुमका : शहर के कुमारपाड़ा मुहल्ले के एक घर से सोमवार की सुबह नगर थाना पुलिस ने एक वृद्ध का फंदे से लटकता शव बरामद किया है. मृतक नागरमुनि राम(65) कुमारपाड़ा मुहल्ले के रहनेवाले थे. परिजनों से मिली जानकारी […]

शहर के कुमारपाड़ा मुहल्ले की है घटना

बीमारी की वजह से तनाव में रहता था वृद्ध
दुमका : शहर के कुमारपाड़ा मुहल्ले के एक घर से सोमवार की सुबह नगर थाना पुलिस ने एक वृद्ध का फंदे से लटकता शव बरामद किया है. मृतक नागरमुनि राम(65) कुमारपाड़ा मुहल्ले के रहनेवाले थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह बीमार व अविवाहित थे.
बीमारी की वजह से तनाव में थे. रविवार रात अन्य दिनों की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. सोमवार की सुबह नहीं उठने पर उनके कमरे में जाकर देखा तो पंखे से रस्सी के सहारे शव लटकता पाया गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है. शहर के ही एक दुकान में काम करके वे गुजर-बसर करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >