तीसरी सोमवारी आज, प्रशासन सजग

श्रद्धा. डीआइजी ने लिया मेला क्षेत्र का जायजा, हजारों की संख्या में जुटेंगे भक्त बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी महोत्सव 2017 की तीसरी सोमवारी में होने वाले संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन सजग हो गयी है. भीड़ में विधि व्यवस्था को लेकर डीआइजी अखिलेश कुमार झा, एसपी मयूर पटेल, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ […]

श्रद्धा. डीआइजी ने लिया मेला क्षेत्र का जायजा, हजारों की संख्या में जुटेंगे भक्त

बासुकिनाथ : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी महोत्सव 2017 की तीसरी सोमवारी में होने वाले संभावित भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन सजग हो गयी है. भीड़ में विधि व्यवस्था को लेकर डीआइजी अखिलेश कुमार झा, एसपी मयूर पटेल, मंदिर प्रभारी सह बीडीओ संजय कुमार दास, अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी आदि ने मेला क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया. शिवगंगा के सभी घाटों का निरीक्षण किया. घाट को साफ-सफाई रखने की बात कही गयी.
डीआइजी ने संबंधित अधिकारी व प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को सभी पोस्ट पर संभावित भीड़ को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया है. हालांकि सोमवारी को लेकर रविवार संध्या समय से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगना बासुकिनाथ में शुरू हो गया है. ताकि वे मंदिर गर्भगृह का पट खुलते ही बाबा फौजदारीनाथ का दर्शन-पूजन कर सके. सोमवारी के कारण स्थानीय लोगों की भी काफी भीड़ लगती है. सावन सोमवारी को महिला श्रद्धालु व्रत में रह कर बाबा भोलेनाथ की पूजा करते हैं, महिला श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >