जमीन विवाद में मारपीट, दो पर प्राथमिकी

घात लगाकर एक पक्ष के लोगों ने किया हमला रॉड से मार कर किया लहूलुहान दुमका : दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिजुरिया स्थित जंगल के समीप गुरुवार की सुबह जमीन विवाद में दो युवकों ने जान मारने की नीयत से एलआइसी के अभिकर्ता तपन मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस व […]

घात लगाकर एक पक्ष के लोगों ने किया हमला

रॉड से मार कर किया लहूलुहान
दुमका : दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खिजुरिया स्थित जंगल के समीप गुरुवार की सुबह जमीन विवाद में दो युवकों ने जान मारने की नीयत से एलआइसी के अभिकर्ता तपन मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने तपन के बयान पर गौर मंडल व दयाल मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. तपन मंडल ने बताया कि उनका परिवार 50 साल से एक जमीन पर जोत-आबाद करता आ रहा है. बुधवार को दयाल मंडल ने अपने कुछ सहयोगी के साथ उसी जमीन पर हल चलाने का प्रयास किया.
मामला मुफस्सिल थाना पहुंचा और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विपक्षी पार्टी को हल चलाने से रोक दिया. सुबह दयाल मंडल का भाई अपने पिता के साथ मुफस्सिल थाना आया और झूठी जानकारी दी कि तपन मंडल के द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी है. जानकारी मिलने के बाद एएसआई शशिकांत ठाकुर मौके पर पहुंचे तो पाया कि तपन खून से लथपथ पड़ा था और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी. घायल अवस्था में उसे सदर अस्पताल लाया गया.
तपन ने पुलिस को बताया कि वह घर से खेत की ओर जा रहा था, तभी घात लगाये दयाल मंडल और गौर मंडल ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. दोनों उसे जान से मारना चाहते थे. ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों फरार हो गये. पुलिस का कहना है कि जिस जमीन पर तपन मंडल खेती करता है उस पर कोर्ट ने उसके पक्ष में न्यायादेश पारित किया है. इसके बाद भी विपक्षी दल लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है. मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >