दुमका में ताला के दस्ते का हार्डकोर नक्सली राहुल पकड़ाया

दुमका : दुमका जिले की पुलिस ने ताला दा के दस्ते के एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किये गये नक्सली का नाम राहुल उर्फ राहुल देहरी उर्फ सुमन कुमार देहरी है. राहुल दुमका, गोड्डा एवं पाकुड़ जिले में वांछित था और पुलिस को उसकी लंबे अरसे से तलाश […]

दुमका : दुमका जिले की पुलिस ने ताला दा के दस्ते के एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किये गये नक्सली का नाम राहुल उर्फ राहुल देहरी उर्फ सुमन कुमार देहरी है. राहुल दुमका, गोड्डा एवं पाकुड़ जिले में वांछित था और पुलिस को उसकी लंबे अरसे से तलाश थी. पिछले पांच सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय राहुल काठीकुंड प्रखंड के महुआगढ़ी का रहने वाला है. वह तीन जिलों में 11 बड़े नक्सली वारदातों में उसकी तलाश थी. प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या से लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टी को लैंड माइंस से उड़ाने की घटना को अंजाम देने में उसकी संलिप्तता रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >