इंदिरा आवास निर्माण को अविलंब करें पूरा

बैठक में बीडीओ ने पंचायत सेवकों से कहा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम मेहरमा : प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में पंचायत सेवक, जनसेवक व रोजगार सेवकों की बैठक बीडीओ देवदास दत्ता की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने इंदिरा आवास व प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को अविलंब पुरा करने का निर्देश दिया. कहा […]

बैठक में बीडीओ ने पंचायत सेवकों से कहा

लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम
मेहरमा : प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में पंचायत सेवक, जनसेवक व रोजगार सेवकों की बैठक बीडीओ देवदास दत्ता की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ ने इंदिरा आवास व प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य को अविलंब पुरा करने का निर्देश दिया. कहा कि अधूरे इंदिरा आवास के लिए लाभुकों को राशि का भुगतान करने की बात कही. पुराने लंबित इंदिरा आवास को जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया. बरसात के पूर्व मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों को बंद करने के साथ साथ कहा कि बरसात के दौरान काम नहीं होने वाले कार्यों की भी सूची जमा करें. मौके पर मुखिया सुनील कुमार, मनोज कुमार, जवाहर लकड़ा, मनींद्र सिंह, कविता देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >