अब कुसुमडीहवासियों ने शहर में शामिल होने से किया इनकार

32 गांवों को दुमका शहर व नगर परिषद‍ क्षेत्र में मिलाया जाना है दुमका : दुमका प्रखंड के लखीकुंडी पंचायत के कुसुमडीह गांव के फुटबाॅल मैदान में ग्राम प्रधान सीमा संगीता मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने ग्रामसभा की तथा दुमका शहर के मास्टर प्लान को लेकर अपनी असहमति जतायी. मास्टर प्लान द्वारा दुमका शहर […]

32 गांवों को दुमका शहर व नगर परिषद‍ क्षेत्र में मिलाया जाना है

दुमका : दुमका प्रखंड के लखीकुंडी पंचायत के कुसुमडीह गांव के फुटबाॅल मैदान में ग्राम प्रधान सीमा संगीता मुर्मू की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने ग्रामसभा की तथा दुमका शहर के मास्टर प्लान को लेकर अपनी असहमति जतायी. मास्टर प्लान द्वारा दुमका शहर क्षेत्र का विस्तारीकरण के अंतर्गत, कुसुमडीह गांव के साथ-साथ बागडूबी, ननकूकुरुवा, खैरबनी, श्रीअमड़ा, सरुवा, महुवाडंगाल, विजयपुर, जोगीडीह, मोरटंगा, खिजुरिया, गिधनीपहाड़ी,
कड़हरबिल, हरणाकुंडी, पुराना दुमका, बंदरजोरी, बाघमारा, कुरुवा, सोनाडंगाल, बगनोचा, रघुनाथमंज, कुल्हड़िया आदि कुल 32 गांवों को दुमका शहर अथवा नगर परिषद‍ क्षेत्र में मिलाया जाना है. ग्रामीणों ने कहा कि गांवों को शहर से जोड़ने से आदिवासी समाज की सभ्यता और संस्कृति का हनन होगा. इसलिए इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. तय किया गया कि ग्रामसभा के निर्णय से उपायुक्त को अवगत कराया जायेगा और उनके साथ-साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल, क्षेत्र के सांसद और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन को भी अवगत कराया जायेगा.
खत्म हो जायेगी पंचायती राज
ग्रामीणों ने कहा कि कुसुमडीह गांव को दुमका नगर पर्षद में नहीं मिलने दिया जायेगा. अगर गांवों को जोड़ा गया तो वहां पंचायती राज खत्म हो जायेगी. मांझी परगना व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा. प्रधानी व्यवस्था खत्म हो जायेगी. इन सभी गांवों के मांझी, प्रधान पूर्ण रूप से खत्म हो जायेंगे. आदिवासी समाज का अंग मांझी बाबा, गुडित, नायकी, भोक्तो, जोग मांझी आदि जो समाज और गांव को चलाते हैं. सभी का प्रावधान खत्म हो जायेगा.
ये थे उपस्थित
ग्रामसभा में मुन्नी मरांडी, सुशीला हेम्ब्रम, सुलमा मरांडी, संगीता हेम्ब्रम, गीता मरांडी, शर्मिला सोरेन, फुलमुनी हेम्ब्रम, रोबीका मुर्मू, अर्जुन बेसरा, विनय बेसरा, प्रदीप मुर्मू, वीरेंन्द्र हेम्ब्रम, धानेश्वर मुर्मू, राजकुमार बेसरा, रवि हेम्ब्रम, सुरेन्द्र टुडू, स्टेफन हेम्ब्रम, सुरेन्द्र हांसदा, रसका सोरेन, बबलू मरांडी, दिलीप हेम्ब्रम, अमित हांसदा, राजू हेम्ब्रम, राजकिशोर टुडू, मुनि मरांडी,शनि हेम्ब्रम, संगीता हेम्ब्रम, मनोदी हेम्ब्रम, शिला टुडू, लखी हेम्ब्रम, मोती बेसरा, हीरामुनी सोरेन, पकु हांसदा, सुभाषनी हांसदा,धनि मुर्मू, सुनीता हेम्ब्रम, बहामुनी टुडू, सोना बास्की, मनोदी टुडू, सुहानी हांसदा, मकलू टुडू, मकु सोरेन, पूनम हांसदा, लीलमुनी हेम्ब्रम के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >