ऑनलाइन लगान वसूली पर जताया विरोध

प्रधान संघ संगठन को मजबूत करेगा बासुकिनाथ : ग्राम प्रधान संघ का जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रधानों ने संगठन मजबूती एवं उसके विस्तारीकरण पर चर्चा किया. ऑनलाइन लगान वसूली में विसंगतियों पर विरोध जताया. प्रमंडलीय […]

प्रधान संघ संगठन को मजबूत करेगा

बासुकिनाथ : ग्राम प्रधान संघ का जरमुंडी में प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रधानों ने संगठन मजबूती एवं उसके विस्तारीकरण पर चर्चा किया. ऑनलाइन लगान वसूली में विसंगतियों पर विरोध जताया. प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों का ग्राम प्रधान संघ पुरजोर विरोध करेगी. लगान वसूली का ऑनलाइन पद्धति ग्राम प्रधान के हित में नहीं है.
श्री मंडल ने कहा कि सरकार ग्राम प्रधान की स्वतंत्रता पर कुठाराघात कर रही है. इसके लिए ग्राम प्रधान रणनीति बनाकर लड़ाई लड़ेगी. क्रांति दिवस के अवसर पर पोड़ैयाहाट में श्रम मंत्री राजपलिवार द्वारा दिये गये आश्वासन का जिक्र किया. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष महादेव यादव, सचिव मधुसूदन झा, डोमनराय, अशोक मंडल, श्रीपति मांझी, राजेंद्र राय, कालिका मंडल, विंदेश्वरी यादव, राजेंद्र राय, सूर्यमुनी हांसदा, जयंती देवी, रंथी देवी, मालती देवी, लालमुनी देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >