दुमका : स्वतंत्रता सेनानी सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सईद अहमद की पुण्यतिथि सोमवार को अल्पसंख्यक जागरण मंच की ओर से मनायी गयी. मंच के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सदस्यों ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा स्वर्गीय अहमद के देशहित एवं राज्यहित में किये गये कार्यों को जनता के समक्ष उनकी जीवनी के रुप में रखी जानी चाहिए.
स्वतंत्रता सेनानी के रूप में हमेशा सम्मान उन्हें मिलना चाहिए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शमशाद अंसारी ने बताया कि 28 अगस्त को मंच का वार्षिक अधिवेशन इंडोर स्टेडियम में रखा गया है. कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष मो मंजूर हुदा, सचिव मो वसीम अख्तर, फिदा हुसैन, मो बिहारी, मो अकरम, मो अनवर, मो आरिफ, मो राजू, मो शहनवाज आजम, मो जाबिर अंसारी, मो जमालुद्दीन, मो रोमी इमाम, मिन्हाज अहमद, मो शमीम, मो बसर आलम आदि उपस्थित थे.
