Dhanbad News: शराब पीने से रोकने पर युवकों पर हमला, दो घायल

Dhanbad News: सरायढेला की शांति कॉलोनी में रात में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच

Dhanbad News: सरायढेला की शांति कॉलोनी में रात में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र की शांति कॉलोनी में रविवार की रात शराब पीने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवकों पर हमला कर दिया. घटना में दो युवक घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि शांति कॉलोनी स्थित आस्था मनमोहन अपार्टमेंट के बाहर पिछले कई दिनों से कुछ लोग गाड़ी खड़ी कर शराब पीते थे. स्थानीय युवक इसका विरोध कर रहे थे. रविवार की रात भी वहां कुछ लोग गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे. इसी दौरान अपार्टमेंट के रिशव डे ने विरोध किया, उनलोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़कर थाना ले गयी. लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ. कुछ देर बाद स्कूटी पर सवार होकर दो अन्य युवक वहां पहुंचे. वहां खड़े रिशव डे, उसके दोस्त शांति कॉलोनी निवासी वैभव कुमार, धैया निवासी अरनया कुमार व जयप्रकाश नगर निवासी केशव लाल पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में अरनया कुमार और केशव लाल बुरी तरह घायल हो गये. सरायढेला पुलिस हमलावरों की पहचान में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >