जामाडोबा में इन्वर्टर में पानी डाल रहे युवक की करंट से मौत

जामाडोबा में युवक की करंट से मौत

जोड़ापोखर. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा अंजना बस्ती निवासी गोविंद कुमार राम (36) की मौत करंट लगने से हो गयी. जोड़ापोखर थानेदार ने परिवार के लोगों की सहमति से शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में पड़ोसियों का कहना है की बुधवार की शाम में गोविंद अपने घर में लगे इन्वर्टर में पानी डाल रहा था. तभी वह बिजली की चपेट में आ गया. वह चिल्लाने लगा, तो आवाज सुन कर पत्नी रेखा देवी पहुंची. उसे आनन-फानन में जामाडोबा अस्पताल ले जाया गया. वहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज़ के लिए धनबाद भेज दिया, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को शव को जोड़ापोखर थाना लाया गया. पड़ोस के लोगों द्वारा थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा को घटना की जानकारी देते हुए पंचनामा कर दिया. मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया. परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक की पत्नी रेखा देवी का जोड़ापोखर थाना परिसर में रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की तीन बेटियां हैं. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >