Dhanbad News:छठी की छात्रा का शव घर में पंखे से लटका मिला

Dhanbad News:तोपचांची की घटना, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ती थी काजल, एक माह से नहीं जा रही थी स्कूल, नाना ने जतायी हत्या की आशंका.

Dhanbad News: तोपचांची थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद महतो की नाबालिग बेटी काजल कुमारी (13) का शव घर में मंगलवार को पंखे से लटका पाया गया. काजल तोपचांची के मानटांड़ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छक्षा छह में पढ़ती थी. परिजनों ने बताया कि एक माह से काजल स्कूल नहीं जा रही थी. दो दिनों से घर के लोग उसे जाने को कह रहे थे. मंगलवार सुबह 10 बजे काजल की सौतेली मां हेनिया देवी ने उसे कमरे में पंखा से लटका देखा. शोर मचाने पर आस-पास के लोग व मृतका की मां पार्वती देवी कमरे में पहुंची और काजल को पंखे से उतार कर सीएचसी साहोबहियार ले गए.

धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा

यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान काजल के नाना ने तोपचांची थानेदार डोमन रजक को काजल की हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दी. इसके बाद थानेदार गणेशपुर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया है. थाना प्रभारी ने परिजनों से थाना आकर लिखित आवेदन देने को कहा है. थानेदार श्री रजक ने बताया कि बुधवार को परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >