ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर में नववर्ष कार्यक्रम

डॉ हेडगेवार व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण

गोविंदपुर.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की वीर शिवाजी शाखा की ओर से मंगलवार को ऊपर बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में भारतीय नववर्ष कार्यक्रम हुआ. खंड संपर्क प्रमुख मिथिलेश पंडित ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत आरएसएस के संस्थापक डॉ हेडगेवार व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई. मुख्य अतिथि क्रिड़ा भारती की शकुंतला मिश्रा, सरजू राम, आयुष तिवारी, जय प्रकाश मिश्र, रामचंद्र मिश्र, विवेकानंद पांडेय आदि ने विचार रखे. कौशल किशोर सिंह ने मंच संचालन किया. मौके पर शिशिर भगत, धनंजय सिंह, अंशु शर्मा, मालती बोस, किरण देवी, अनिल कुमार, तालेश्वर साव, शत्रुघ्न साव, डॉ. आरके शर्मा, सुशांत पांडेय, दिनेश कुमार राय, सुरेश शर्मा, मुकुल पांडेय, अजीत उपाध्याय, संजय अग्रवाल, दीपक पांडेय, मदन भगत, श्याम नारायण भगत, सुधीर पांडेय आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >