बिजली-पानी संकट पर BCCL को विधायक की दो टूक, टैंकर से पानी और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने बीसीसीएल प्रबंधन को जामुआटांड़ में बिजली-पानी की समस्या का जल्द समाधान करने की चेतावनी दी है।

बरोरा. जामुआटांड़ और आसपास के गांवों में गहराते बिजली-पानी संकट को लेकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने सोमवार को BCCL बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक से मुलाकात की. विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराते हुए तत्काल समाधान की मांग की.

नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

विधायक ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से जामुआटांड़ समेत आसपास के ग्रामीण परेशान हैं. उन्होंने बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की.

बीसीसीएल का बढ़ता जा रहा है बकाया

विधायक ने कहा कि खनन क्षेत्रों में जलस्तर नीचे जाने के कारण कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है. ऐसे में प्रभावित गांवों में टैंकर के माध्यम से नियमित पानी उपलब्ध कराया जाए. साथ ही स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाये जाएं.

रोजगार और प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया

विधायक ने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र में प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की. इसके अलावा BCCL प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच लंबे समय से लंबित विवादों का भी जल्द निपटारा करने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: 12 पंचायतों के 27 गांव बूंद-बूंद को तरसे, बलियापुर में 20 दिनों से जलापूर्ति ठप; मरम्मत में देरी पर आक्रोश

उन्होंने प्रबंधन को स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता. बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए. विधायक ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी.

मौके पर संतोष गोराई, तुलसी साव, नवल-किशोर महतो, बीरेंद्र चौहान, बोधन महतो, एचएन प्रसाद गांधी, एनडी पांडे, संतोष महतो, जगदीश रवानी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >