Dhanbad News: 70 केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई झारखंड पात्रता परीक्षा

जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 रविवार को हुई. इस दौरान दंडाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

जिले के सभी 70 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 रविवार को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संपन्न हुई. उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रहा. सभी केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी. ताकि भीड़ न हो. पूरे जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई. आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र समय पर सभी परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाये गये. वहीं स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थानों पर तैनात रहे.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, उत्तर पुस्तिकाएं सुरक्षित जमा

परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर अपराह्न एक बजे समाप्त हुई. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक परीक्षार्थी को उनके निर्धारित कक्ष एवं सीट पर ही बैठाया जाए. परीक्षा के दौरान जोनल दंडाधिकारी सह निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन ने डिग्री कॉलेज जामाडोबा, डीएवी उच्च विद्यालय टासरा, सिंदरी कॉलेज और बिनोद बिहारी महतो इंटर महाविद्यालय बलियापुर सहित विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी. परीक्षा समाप्त होने के बाद आयोग के निर्देशानुसार उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से बॉक्स में बंद कर सील किया गया और उन्हें स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >