Indian Railways News: दोहरीकरण का कार्य, यार्ड रिमॉडलिंग, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमिश्निंग को लेकर धनबाद रेल मंडल के सिंगरौली, करेला रोड ,चुरकी, महदैया में नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है. इसकी सूची जारी कर दी गयी है.
रद्द की गईं गाड़ियां
1. 11448 हावड़ा-जबलपुर एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 08.02.2022 से 15.02.2022 तक रद्द रहेगी.
2. 11447 जबलपुर- हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 06.02.2022 से 13.02.2022 तक रद्द रहेगी.
3. 22165 भोपाल- सिंगरौली एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 05.02.2022, 09.02.2022 एवं 12.02.2022 को रद्द रहेगी.
4. 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 08.02.2022, 10.02.2022 एवं 15.02.2022 को रद्द रहेगी.
5. 22167 सिंगरौली- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 06.02.2022 एवं 13.02.2022 को रद्द रहेगी.
6. 22168 हजरत निजामुद्दीन- सिंगरौली एक्सप्रेस 07.02. 2022 एवं 14.02.2022 को रद्द रहेगी.
ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
7. 19608 मदार जंक्शन- कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 07.02.2022 को रद्द रहेगी.
8. 19607 कोलकाता- मदार जंक्शन एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 10.02.2022 को रद्द रहेगी.
9. 19413 अहमदाबाद जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 09.02.2022 को रद्द रहेगी.
10. 19414 कोलकाता- अहमदाबाद जंक्शन एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 12.02.2022 को रद्द रहेगी.
11. 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 07.02.2022 को रद्द रहेगी.
12. 13026 भोपाल- हावड़ा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 09.02.2022 को रद्द रहेगी.
इन ट्रेनों के परिचालन में ये है बदलाव
13349 सिंगरौली- पटना एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 29.01.2022 से 14.02.2022 तक चोपन तक चलेगी.
3350 पटना- सिंगरौली एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ की तिथि 28.01.2022 से 13.02.2022 तक चोपन से चलेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra