Dhanbad News : बरोरा एरिया में महिला पियून की इलाज के दौरान मौत, हंगाम के बाद पुत्र को मिला नियोजन

Dhanbad News : बरोरा एरिया में महिला पियून की इलाज के दौरान मौत, हंगाम के बाद पुत्र को मिला नियोजन

Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में कार्यरत पियून लक्ष्मी देवी (51) की मौत गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान डुमरा रीजनल अस्पताल में हो गयी. बताया जाता है कि सात मई को कोलियरी से डाक लेकर क्षेत्रीय कार्यालय आयी थी. लौटने के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गयी. तत्काल घरेलू उपचार किया गया. रात को उनकी तबिीत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने डुमरा रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गयी. चिकित्सक ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है. वह सिंदवारटांड़ बस्ती की रहने वाली थी. उनके दो पुत्र और एक पुत्री है. पति का देहांत बहुत पहले हो चुका है.

नियोजन के लिए शव के साथ जीएम कार्यालय में धरना पर बैठा संयुक्त मोर्चा

: अस्पताल से शव लेकर परिजन जीएम कार्यालय पहुंचे. मृतका के आश्रित पुत्र को प्रोविजनल नियोजन की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा शव के साथ धरना पर बैठ गया. छह घंटे तक हंगामा के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों की वार्ता हुई. मृतका के बड़े पुत्र शेखर कुमार को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया. अन्य राशि का भुगतान का आश्वासन दिया गया. उसके बाद परिजन शव उठाकर दाह संस्कार के लिए घर ले गये. मौके पर एजीएम जीके मेहता, पीओ काजल सरकार, एपीएम अभिराज शेखर, कार्मिक प्रबंधक हेमंत कुमार हेना, प्रबंधक पंचम पांडेय, सहायक प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, संदीप शर्मा तथा यूनियन प्रतिनिधियों में लगनदेव यादव, जेके झा, संतोष गोराईं, मंगल हेम्ब्रम, उमाकांत राय, एनडी पांडेय, नवल किशोर महतो, नंदूराम दुसाध, प्रेम लाल रजवार, संजय चौबे, गणेश सिंह, मनोज मोदी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >